चंदौली, अगस्त 25 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए चंद्रयान मिशन में प्रयुक्त लैंडर, रोवर, पीएसएलवी सहित कई मॉडलों को बनाकर प्रदर्शनी में सबका ध्यान आकर्षित किया। 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया गया था जो 23 अगस्त 2023 को चन्द्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग किया। इसे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, जागरूकता और नवाचार की भावना विकसित करना है। विद्यालय के एस्ट्रोनॉमी क्लब के शिक्षकों व छात्रों द्वारा अंतरिक्ष जागरूकता सत्र आयोजित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.