मथुरा, जनवरी 11 -- 69वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अंडर-14 बालक हैंडबॉल प्रतियागिता में मथुरा की श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 4 से 10 जनवरी तक आयोजित टूर्नामेंट में टीम ने पांचवां स्थाना प्राप्त किया है। इसमें देश की 45 राज्य इकाई, बोर्ड एवं शिक्षा विभागों के साथ टीम ने विद्या भारती का प्रतिनिधित्व किया। लीग चरण में टीम ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं सीबीएसई की टीमों को हराकर सशक्त दावेदारी की। प्री क्वार्टर फाइनल में यूपी टीम को हराकर कौशल प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में हरियाणा से मुकाबले में मथुरा टीम जीत से कुछ कदम पीछे रह गई। बाद के मुकाबले में पंजाब एवं तेलंगाना की टीमों को हराकर मथुरा टीम ने 5वां स्थान पाया है। टीम ने गिरीश तोमर के मार्गदर्शन में...