सोनभद्र, जनवरी 10 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत सोनभद्र विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी शनिवार को चोपन नगर स्थित श्याम मैरिज लॉन में हुई। संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं संगठन पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने देश की वर्तमान परिस्थितियों एवं हिंदू समाज के चिंतन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। संगोष्ठी के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभाग मंत्री राजीव कुमार, जिला अध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जनार्दन बैसवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.