हरिद्वार, फरवरी 11 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम को समर्पण दिवस के रूप में आयोजित किया गया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल के विचारों को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताया गया। मध्य हरिद्वार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, नैतिकता और अंत्योदय की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास राष्ट्र के वास्तविक विकास का परिचायक है। उनका यही विचार आज विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा बन रहा है। कौशिक ने बताया कि उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उन्होंने कानपुर के सनातन धर्म कॉलेज से बीए और आगरा विश्वविद्यालय से एमए किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.