गिरडीह, जुलाई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा देश के तमाम केंद्रीय श्रम संगठनों के द्वारा आहूत बुधवार के हड़ताल से एक दिन पूर्व मंगलवार को भोजनावकाश के समय एलआईसी कार्यालय के बाहर द्वार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि बुधवार को देश के तमाम श्रमिक संगठनों के द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। जिसमें हमारा संघ भी शामिल है। कहा कि हड़ताल के माध्यम से एलआईसी एक्ट एक्ट संशोधन बिल, बीमा कानून संशोधन बिल तथा आईआरडीए कानून संशोधन बिल का विरोध किया जाएगा। एलआईसी में 2012 के बाद उप कर्मचारी और सफाई कर्मियों की बहाली नहीं हुई है, जबकि हमारी संस्था में काफी वर्ग 3 और वर्ग 4 कर्मचारियों की रिक्तियां हैं। इसलिए हड़ताल के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.