कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच के द्वारा 12 फरवरी को आयोजित हड़ताल की व्यापक तैयारी चल रही है। उक्त बातें मंगलवार को प्रेसवार्ता के जरिए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कही। सीटू के जिला सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि कोडरमा जिला में हड़ताल की व्यापक तैयारी की जा रही है। हड़ताल की पूर्व संध्या पर केटीपीएस बांझेडीह में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। हड़ताल के दिन झुमरीतिलैया में किसान मजदूर मार्च, केटीपीएस गेट जाम करने व जयनगर में सेविका सहायिका यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर माइका वर्कर्स यूनियन के जिला संयोजक महेन्द्र तुरी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.