गंगापार, अप्रैल 6 -- भाजपा ने राष्ट्रवाद की विचारधारा को सदैव पोषित किया और समाज के सभी वर्गों में विकास की समान पहुंच हो इसका भी प्रयास किया। उक्त बातें नगर पंचायत फूलपुर में आयोजित भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहीं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश विश्वकर्मा ने कहा कि अनुशासित कार्यकर्ता अंत्योदय में विश्वास करते हैं। अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि यह पार्टी सभी का सम्मान करती है।संचालन अनिल मौर्या ने किया। समारोह को प्रमोद पाण्डेय, भोला गुप्ता ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.