सीवान, मार्च 31 -- सीवान। शनिवार की संध्या में डॉक्टर्स कॉलोनी में कृष्णचंद्र गांधी मीडिया शोध और प्रशिक्षण संस्थान की एक बैठक हुई। इसमें राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार - प्रसार की रणनीति पर विचार मंथन किया गया। विद्या भारती के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह शामिल हुए। संचालन संस्थान के समन्वयक नवीन सिंह परमार ने किया। मुख्य अतिथि विद्या भारती के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान देना होगा। सभी के समर्पित और सकारात्मक योगदान के बल पर ही हम अपने राष्ट्र के विकास की मजबूत बुनियाद को स्थापित कर सकते हैं। बैठक में महेंद्र कुमार स्मृति पुस्तकालय के गठन का निर्णय भी किया गया। समय समय पर वैचारिक संगोष्ठियों और सेमिनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.