बाराबंकी, जनवरी 27 -- बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कवायद तेज कर दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई विधानसभाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने रामनगर ,जैदपुर और बाराबंकी सदर विधानसभा में वरिष्ठ पदाधिकारियों संग बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जनप्रतिनिधियों संग बैठक करके चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर भी समीक्षा की। रामनगर विधानसभा की बैठक बिंदौरा स्थित एक मैरिज लॉन में, जैदपुर विधानसभा की बैठक मसौली स्थित एक मैरिज लॉन में तथा बाराबंकी सदर विधानसभा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। इन बैठकों में संबंधित विधानसभा सीटों से हारे हुए प्रत्य...