बहराइच, जून 29 -- बहराइच। आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इसको लेकर रविवार को महसी क्षेत्र के किसानगंज चौराहे पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश मिश्रा ने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और भाजपा ने किसानों को लूटा है। जनता ने किसान क्रांति दल को मौका दिया तो किसान खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी सींटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। अब तक की सरकारों ने सिर्फ किसानों से वोट लिए हैं। किसानों को उसकी बदहाली पर छोड़ दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रामजी तिवारी, जिलाध्यक्ष डीके मिश्रा, श्याम कुमार मिश्रा, संतोष उपाध्याय, उमेश अवस्थी, अदालत प्रसाद पांडेय, महेंद्र तिवारी आदि रहे। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.