बोकारो, अगस्त 13 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में गुरु जी को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आंवला का पौधा, अशोक, पीपल , बट वृक्ष आदि लगाया गया। पौधारोपण के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा गुरु जी ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए संघर्ष किया और झारखंड के विकास में उनका जो योगदान रहा है वह सदा स्मरणीय रहेगा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए व पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पौधारोपण का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता व पुरुष कार्यकर्ताओं के अलावे अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.