बेगुसराय, अप्रैल 6 -- गढ़हरा(बरौनी)। चकबल वार्ड संख्या 20 में शनिवार को प्रसिद्ध राष्ट्रवादी कलाकार अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ। कलाप्रेमियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर वार्ड पार्षद पवन कुमार शर्मा, जयजय राम सिंह, अर्जुन सिंह, अमरजीत सिंह, एचएम सत्येंद्र कुमार मिश्र, रामखेलावन सहनी, दिनेश सहनी, रामचंद्र रजक, रघुनंदन रजक आदि ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मनोज कुमार जैसे कलाकार का हमारे बीच से चले जाना समाज और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.