भदोही, जनवरी 4 -- भदोही, संवाददाता। सम्राट अशोक क्लब द्वारा शनिवार को बंशीपुर बैराखास में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई गई। इसमें उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया। जयंती कार्यक्रम महिला विंग प्रभारी मीना मौर्या की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्यअतिथि रहीं प्रीती मौर्या ने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिक सावित्री बाई फूले की बताए पथ पर चलने की जरूरत है। एक तरफ महिलाएं पुरुष समाज के वर्चस्व की मार झेल रही थीं। दूसरी रुढ़वादी सोच के कारण महिलाएं तत्कालीन समाज की समस्याएं सहने को विवश थीं। ऐसे में सावित्री बाई फूले ने अपेन पति की प्रेरणा से समाज के बंधन को तोड़कर महिलओं को सामाजिक शोषण से मुक्ति एवं शिक्षा का वीणा उठाया। अपने सहयोगी साथी महिला मित्र फातिमा शेख की मदद से कई महिला विद्यालय की स्थ...