रांची, जुलाई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की बैठक हुई। यह बैठक विधानसभा परिसर स्थित अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान अध्यक्ष ने झारखंड से सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल के संबंध चर्चा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का आगामी सम्मेलन पांच से बारह अक्तूबर तक बारबाडोस में आयोजित होगा। सम्मेलन में झारखंड विधानसभा से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के संबंध में कार्यकारिणी की बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सदस्य नवीन जायसवाल, दशरथ गगराई, नीरा यादव, अनंत प्रताप देव, विधानसभा के प्रभारी सचिव सह सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के माणिकलाल हेम्रबम उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.