बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती-सह-सम्मान समारोह शहर स्थित दिनकर भवन में 20 अप्रैल को है। जिला तैलिक साहु सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसका उद्घाटन छपरा के विधायक डॉ.सीएन गुप्ता करेंगे। बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचरित्र साहु ने बताया कि जयंती समारोह में मोरवा के विधायक व साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहु, मेंहसी के विधायक गुंजेश्वर साह, हायाघाट के विधायक रामचंद्र सिंह समेत अन्य विधाय के अलावा साहु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र साहु, युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक लोगों को दिनकर भवन में पहुंचने का अनुरोध किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीसाहु ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.