रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम एक गैर राजनीतिक संबोधन है। इस कार्यक्रम में देश की संस्कृति, प्रकृति, राष्ट्रभक्ति और प्रगति की बातें समाहित रहती हैं। मरांडी ने उक्त बातें रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 127वें संस्करण को सुनने के बाद कही। उन्होंने रांची के बड़ा तालाब स्थित छठ घाट पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग मन की बात संस्करण को सुना। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने घाटशिला में कार्यक्रम को सुना। मरांडी ने कहा कि रविवार को संबोधन पूर्व की भांति जानकारियों से परिपूर्ण और जनता को प्रेरित करने वाला था। प्रधानमंत्री का प्रत्येक माह का यह विशेष संबोधन देश और दुनिया में हो रहे बदलाव, भारत की सांस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.