प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज का परिसर मंगलवार को विजय दिवस समारोह के आयोजन से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान की स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज में प्रवेश कर रहे हर किसी को तिलक लगाती रहीं, हाथ जोड़कर वंदे मातरम् से अभिवादन और पुष्प वर्षा से स्वागत करती दिखीं। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रभक्ति का महामंत्र है। परिसर 11 बजे तक छठवीं से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों से खचाखच भर गया। विद्यार्थियों में एनसीसी कैडेट्स आगे की पंक्ति में बैठे, उसके पीछे सिर पर तिरंगा टोपी लगाए विद्यार्थियों का समूह कतार में बैठ हुआ था। मंच के बगल में देशभक्ति पर केंद्रित धुनों की प्रस्तुति वंदे मातरम्....