मैनपुरी, दिसम्बर 22 -- मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में जनपद के कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट जाकर धरना दिया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार साजिश के तहत राष्ट्रपिता का नाम हटा रही है। भाजपा देश में अपनी मनमानी थोपना चाहती है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कांग्रेसियों ने मनरेगा को मूलरूप से वापस करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ये भाजपा राष्ट्रपिता से नफरत करती है जबकि पूरी दुनिया उनसे प्यार करती है। भारत के लोग भी उन्हें पूरा सम्मान देते हैं लेकिन भाजपा राष्ट्रपिता को अपमानित कर रही है। 80 देशों में उनकी प्रतिमाएं लगी हुई हैं। विदेश से आने वाले लोग राष्ट्रपिता का सम्मान करने पहुंचते हैं। लेकिन सिर्फ मनमानी करने के लिए मनरेगा से उनका नाम हटाया गया। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.