गया, जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 77 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने नेतृत्व में टिकारी नगर में बुढ़वा महादेव स्थान स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैदव राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलती रही है। गांधी के विचार सदैव मानवता को मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। आज पूरी दुनिया को गांधी के अहिंसा और शांति के विचार को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, विमलेश शर्मा, मोहन पासवान, राम नारायण सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...