हजारीबाग, जनवरी 30 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 77 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीडीसी इश्तियाक अहमद, डीपीओ पंकज तिवारी, भु-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के कुछ महीने बाद ही 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा दिल्ली के बिड़ला हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसी के चलते 30 जनवरी को प्रतिवर्ष महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है और साथ ही इसे महात्मा गांधी के शहीद होने पर शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.