पूर्णिया, जनवरी 31 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सादगी और आदर्शों के स्मरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज हरदा, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा, मध्य विद्यालय हरदा, उफरैल तथा बैगना सहित कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य लोगों ने बापू के सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। परमानंद सावित्री डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में गांधीजी के विचारों की प्रासंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.