गाजीपुर, जनवरी 30 -- गाजीपुर। नेता सुभाष चन्द्र बोस स्मारक समिति के हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि समिति के अध्यक्ष युधिष्ठिर तिवारी की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें समिति के महामंत्री और कवि दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि गांधी जी को राष्ट्रपिता की संज्ञा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने दिया था। दोनो लोगों का यही उद्देश्य था देश को आजाद कराना। इसलिये लोगों में भ्रम नहीं होना चाहिए। जिस प्रकार एक कैंची से कपड़ा काटा जाता है तो यह नही तय कर पायेगा कि कोई उपर वाला हल्का काटा कि नीचे वाला। इसका मतलब दोनों एक-दूसरे के पूरक थे। यानि दोनों की आवश्यकता थी। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चन्द्र शर्मा ने किया। विचार व्यक्त करने वालो में हनुमान राम, जयराम और रमाकान्त राम आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...