मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अध्यक्षता संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रो. विजय कुमार जायसवाल ने की। मौके पर डॉ. हरे राम महतो, मुकेश पासवान, नरेंद्र प्रसाद, प्रेम शंकर मिश्र, अजय कुमार, आशुतोष कुमार, महाशंकर प्रसाद, अजय कुमार मुनचुन, रंजीत कुमार साहू आदि थे। वहीं, श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान मे शहीद भगवान लाल स्मारक भवन के सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु ने एवं संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। मौके पर डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. ...