बागपत, फरवरी 8 -- दाहा। दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित हुई आरडीसी परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हुए एनसीसी 74 बटालियन बड़ौत की छात्रा रिया जावला का टीकरी में मामा के गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत की बीए की छात्रा रिया जावला गाजियाबाद ग्रुप से एनसीसी 74 बटालियन में है। दिल्ली में 26 जनवरी को हुई आरडीसी परेड में रिया ने प्रतिभाग किया था। जिसमें रिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। रविवार को रिया का उसके नाना कृष्णपाल के गांव टीकरी में चेयरमैन उपेंद्र राठी के आवास पर पहुंची। जहां उसका स्वागत किया गया। रिया अपने नाना के घर रहकर ही पढ़ाई कर रही है। स्वागत समारोह में चेयरमैन सरिता देवी व उपेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.