गुमला, दिसम्बर 10 -- गुमला। स्वायत शासी विवि निर्माण समिति मांझाटोली के अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर 30 दिसंबर को जिले के रायडीह प्रखंड स्थित मांझाटोली बेरियर बगीचा में आयोजित होने वाले जन संस्कृतिक समागम जतरा में आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। समिति की पहल परआयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति के आगमन की सहमति मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। इस बाबत उरांव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक संस्कृति,आदिवासी अस्मिता और क्षेत्रीय एकता को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि महामहिम के आगमन से आयोजन को ऐतिहासिक पहचान मिलेगी। उन्होने राष्ट्रपति के आमंत्रण स्वीकारने पर हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.