आशीष सिंह, जनवरी 31 -- दिल्ली में राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान मंगलवार से लोगों के लिए खुल जाएगा। यहां 145 किस्मों के गुलाब और 85 प्रजाति के फूल-पौधे आकर्षण का केंद्र हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को उद्यान के विंटर एनुअल एडिशन का उद्घाटन करेंगी। ऐसे में बेसब्री से उद्यान में घूमने का इंतजार खत्म हो गया है। अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस वर्ष आगंतुक ट्यूलिप और अलग-अलग तरह के गुलाब के अलावा बैबलिंग ब्रूक -झरनों वाली पानी की धारा और रिफ्लेक्सोलॉजी पाथ वाले बरगद के बगीचे का दीदार कर सकते हैं।विभिन्न किस्म के गुलाब करेंगे करेंगे आकर्षित साथ ही, उद्यान में बाल वाटिका, प्लूमेरिया गार्डन, बरगद, बोनसाई, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग व सर्कुलर गार्डन देख सकते हैं। यहां गुलाबों की भीम, अर्जुन, कृष्णा व अश्वनी किस्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.