बुलंदशहर, अगस्त 31 -- जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों ने सरकार से रेल यात्रा में छूट समेत अन्य मांग पूरी करने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने भारत वर्षीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शनिवार को बैठक की। साथ ही कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. भूदत्त शर्मा ने कहा कि वह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद कई सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता है। यह मांग सांसद व विधायकों के समक्ष उठाई गई और वर्ष 2018 में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भी उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया, लेकिन आज तक पूरी नहीं हो सकीं। उनकी मांग है कि रेल यात्रा में छूट, टोल टैक्स में छूट, राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की सुविधा, शासन द्वारा बनाई गई समितियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.