हरदोई, नवम्बर 20 -- मल्लावां। बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र के विधायक आशीष सिंह आशु के छोटे भाई एवं ग्राम देवनपुर निवासी डॉ. गौरव कुमार सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर में कलेक्टर पद पर तैनात हैं। उन्होंने जल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों से क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है। रायपुर जिला और रायपुर नगर निगम ने जल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। जिसके लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को सम्मानित किया। इससे मल्लावां क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले भी डॉ. गौरव सिंह को उनके प्रशासनिक कार्यों के लिए कई महत्वपूर्ण सम्मान मिल चुके हैं। उनके सम्मानित होने पर योगराज सिंह, अरुण शुक्ला, रियाज समेत मल्लावां क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्...