समस्तीपुर, जनवरी 26 -- समस्तीपुर। बेहतर चुनाव प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग से शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया। यह सम्मान रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान समस्तीपुर जिले में किए गए उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान व्यवस्था, आईटी आधारित पहल, मजबूत सुरक्षा इंतजाम और चुनाव संचालन में किए गए नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर समस्तीपुर जिले का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया। सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोकतंत्र की मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.