जमशेदपुर, दिसम्बर 29 -- जमशेदपुर : जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेर आज इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब मुख्य मंच पर पहुंच चुकी हैं। उनके मंच पर आते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और पारंपरिक जयघोष से गूंज उठा। राष्ट्रपति के साथ झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।मंच पर महामहिम के स्वागत का दृश्य बेहद भावुक और गौरवपूर्ण था। पटमदा के बांगुरडा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने शानदार 'पाइपर बैंड' के साथ महामहिम का अभिनंदन किया। छात्राओं ने बैंड की मधुर धुनों पर जन-गण-मन (राष्ट्रगान) बजाकर वातावरण को देशभक्ति और अनुशासन से ओत-प्रोत कर दिया। राष्ट्रपति ने मुस्कुराकर छात्राओं का उत्साहवर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.