मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़िता ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मामले की जांच कराके कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रपति सचिवालय ने इसे संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिया है। पीड़ित महिला प्राची सोनी की शादी नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार टटहाई रोड मोहल्ले में हुई थी। प्राची सोनी का आरोप है कि उसके पति गौरव सोनी उर्फ कृष्णा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पीछे परिवार के लोगों की भूमिका है। इस संबंध में उसने कटरा कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्राची सोनी का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वह और उसका परिवार लगातार मानसिक तनाव में है। पीड़िता का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.