दरभंगा, नवम्बर 22 -- बेनीपुर। प्रखंड के विश्वनाथपुर फरदाहा निवासी नियोजित शिक्षक सुनील कुमार यादव व पूर्व मुखिया रेणु देवी के पुत्र किशोर कुणाल ने एमटेक की शिक्षा में बेहतर करने पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उन्होंने एमटेक की शिक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक हासिल किये हैं। 19 नवंबर को दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि छात्र मेधावी है। यह देश ही नहीं, विदेश में भी अपना परचम लहराएगा। स्थानीय मुखिया श्याम सुंदर साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह लड़का होनहार है तथा बहुत आगे जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...