जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर।स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राष्ट्रपति के हाथों प्रधान सचिव-नगर विकास एवं आवास विभाग सुनील कुमार, सुडा के निदेशक सूरज कुमार एवं उप नगर आयुक्त जमशेदपुर अक्षेस कृष्ण कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। जमशेदपुर शहर को स्वच्छता में तीसरे स्थान का गौरव के साथ-साथ 5 स्टार रेटिंग भी मिली है। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार हेतु झारखंड से जमशेदपुर को नामित किया गया था। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.