मथुरा, सितम्बर 23 -- राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु के आगमन को देखते हुए नगर निगम ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी हैं। एक-एक स्थल को सुधारने, चमकाने और विशेष सफाई करने के साथ-साथ सड़कों की मरम्मत और निर्माण शुरु कर दिया गया है। सोमवार क नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अंतापाड़ा स्थित श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर के आसपास क्षेत्र एवं मार्ग का निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा मथुरा-वृंदावन में राष्ट्रपति जिन-जिन मार्गों से गुजरेंगी, उन सभी मार्गों को व्यवस्थित किया जा रहा है। एक-एक गड्ढे को सही करने के साथ-साथ नालियों की विशेष सफाई की जा रही है। अंतापाड़ा में नालों को टीन शेड से कवर्ड करते हुए एंटी लार्वा व कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। सोमवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अंतापाड़ा स्थित कुब्जा कृष्ण मंदिर मार्ग व आसपास के क्षेत्र में चल रही तैयारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.