गंगापार, अगस्त 12 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को प्रतापपुर ब्लॉक मुख्यालय से क्षेत्र पंचायत प्रमुख शैलेश यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष शैलेश यादव व खंड विकास अधिकारी संजीव रत्न ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रध्वज सिर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारी आजादी का प्रतीक और हर नागरिक की अस्मिता है। इसे सम्मान देना हम सबका कर्तव्य है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार पाल ने तिरंगे की तीनों रंगों की व्याख्या करते हुए कहा कि केसरिया त्याग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.