कौशाम्बी, मई 10 -- कोखराज के भटपुरवा गांव के किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। उसकी यह पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई, लोगों में आक्रोश बढ़ गया। रात में ही एसआई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोखराज के भटपुरवा मजरा बम्हरौली गांव के किशोर ने अपने फेसबुक एकाउंट से शुक्रवार को पोस्ट डाली। पोस्ट में साफ दिख रहा था वह तिरंगे के ऊपर खड़ा है। हाथ में तलवार भी लिए था। पोस्ट में किशोर ने लिखा था, पाकिस्तान जिंदाबाद। यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुई, लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शहजादपुर चौकी प्रभारी मनीश पाल ने कोखराज थाने में किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। इसके बाद दबिश देकर किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.