चतरा, नवम्बर 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय सुरक्षाबल एनटीपीसी टंडवा इकाई ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित बल मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी उकरा इकाइयों में सोमवार को सुबह 10 बजे 'वंदे मातरम' के संपूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। सीआईएसएफ कर्मियों ने 'वंदे मातरम' के साथ डिजिटल अभियान में भी भाग लिया, जिसमें राष्ट्रगीत के पूर्ण संस्करण को रिकॉर्ड करके अपलोड किया गया। विभिन्न स्थानों पर उत्सव के उत्साह को बढ़ाने के लिए गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस राष्ट्रव्यापी उत्सव की गति को बनाए रखने के लिए पूरे वर्ष अनेक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। 'वंदे मातरम' का यह स्मरण भारत की एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को श्रद्धांजलि है, जो प्रत्येक नागर...