वाराणसी, नवम्बर 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रामापुरा स्थित बिपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं ने राष्ट्रगीत गाते हुए राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण का संकल्प लिया। 39 गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट और नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर गंगा की निर्मलता के लिए जनजागरण मुहिम चलाई गई। विद्यालय प्रांगण में सिंदूर के पौधे भी रोपे गए। छात्राओं ने तिरंगा और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लिये वंदेमातरम् का गान किया। 'हर हर गंगे नमामि गंगे नहीं रुकेंगे हम' के नारे लगाए। इस दौरान सूबेदार धनेश यादव, समन्वयक लक्ष्मी पाठक, नमामि गंगे से जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, चारुशिला सिन्हा, रेनू जायसवाल, भावना गुप्ता, रुद्र अग्रहरि, अनुराग सोनकर व कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.