पटना, मार्च 21 -- जदयू प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद नेताओं पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि 26 जनवरी 2002 को गणतंत्र दिवस समारोह में जब राष्ट्रगान बजाया जा रहा था, तब वीआईपी दीर्घा में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी सम्मान में खड़े तक नहीं हुए। दोनों बैठे रहे। तब, राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं। नीरज कुमार ने इस घटना की तस्वीर शुक्रवार को विधान परिषद में भी दिखायी। इसके बाद वह विधान परिषद परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने राजद से पूछा कि क्या यह सही नहीं है कि 22 अक्टूबर 2020 को बिहार चुनाव के दौरान जहानाबाद में तेजस्वी यादव मंच की बजाय तिरंगे के रंग में रंगे झंडा फहराने वाले पोस्ट पर चढ़ गए। 15 अगस्त 1997 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराकर देश का अपमान नहीं किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.