पटना, मार्च 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) समेत अन्य विपक्षी दलों ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा किया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के वीडियो पर निशाना साधते हुए कार्य स्थगन का प्रस्ताव पेश कर दिया। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान'। इसके बाद विपक्षी विधायक वेल में उतरकर हंगामा करने लगे। इस दौरान कुछ विधायक रिपोर्टर टेबल पर भी चढ़ गए। स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पहली पाली में सदन की कार्यवाही मात्र 8 मिनट चली। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में भी सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तेजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.