रांची, फरवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। भारत सरकार द्वारा देशभर के सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों तथा सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रगान और वंदे मातरम् को अनिवार्य करने की घोषणा का अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ, झारखंड इकाई ने स्वागत किया है। महासंघ के अध्यक्ष एवं फिल्मकार तपन कुमार घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब सही मायनों में वंदे मातरम् को सम्मान मिला है। तपन कुमार घोष ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् देश की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। यह निर्णय नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगा और राष्ट्रीय चेतना का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती गैर-भाजपा सरकारों के दौरान वंदे मातरम् की उपेक्षा की जाती रही, लेकिन वर्तमान सरकार ने वोट बैंक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.