फतेहपुर, दिसम्बर 25 -- फतेहपुर। जिले की सरजमीं पर जन्मे राष्ट्रकवि का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन बोले बिंदकी से परिचित हूं। मोबाइल प्ले एलांग के जरिए बीटीसी छात्रा केबीसी की हॉट शीट तक पहुंच आस्था से बिग बी ने राष्ट्रकवि के परिजनों का हाल जाना। वहीं टीवी पर शो प्रचलित होने के बाद नगरवासियों की ओर से घर में बधाईयों का सिलसिला शुरु हो गया। बिंदकी के लंका रोड के मधुश्याम ओमर की पत्नी राधा और पुत्री आस्था ओमर कौन बनेगा करोड़पति सीरियल से बेहद प्रेम है। मां और बेटी मोबाइल से प्ले एलांग के जरिए प्रतिभाग करती रही है। वर्ष 2022 में हॉट शीट पहुंचने से बेटी चूकी थी। केबीसी मंच तक पहुंचने की जिद से प्रयास जारी रहे। फोन में ही सवालों के जवाब से 75वीं रैंक हासिल की। केबीसी की हॉट शीट पर पहुंच बीटीसी की छात्रा ने एक के बाद एक 12 सवाल दे डाले। इस बीच बिग बी...