बोकारो, जून 30 -- चास प्रतिनिधि। निगम क्षेत्र के चिराचास मां करूणाकंनदोमयी मंदिर में रामचरित्र मानस पारायण कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कथा वाचक विद्यासागर पाण्डेय ने प्रभु श्री राम विवाह उत्सव के उपरांत माता सीता व लक्ष्मण के साथ वनवास का वर्णन किया। बताया कि भरत जैसे भाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र, देश, समाज ही नहीं परिवार में भी भरत जैसे लोगों की आवश्यकता है। श्रीराम के वन जाने के पश्चात जिसने चौदह वर्ष तक नन्दी ग्राम में बैठकर श्रीराम के चरण पादुका लेकर पूरे अयोध्या का पालन किया। उन्होंने बताया कि श्रीरामचरितमानस के नायक श्रीराम है। जिनको एक मर्यादा पुरोषोत्तम के रूप में दर्शाया गया है। मान्यताओं के अनुसार अखिल ब्रह्माण्ड के स्वामी हरि नारायण भगवान के अवतार है जबकि महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण में श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.