सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में आईटीडीए, पीएम-जनमन योजना एवं कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में साइकिल वितरण, वाद्य यंत्र खरी, सरना-मसना घेराबंदी सहित कई योजना के प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए डीसी ने कई दिशा निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में उपलब्ध साइकिलों का शत प्रतिशत वितरण करने का निर्देश दिया। वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ अजा, अजजा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी गई है, उनकी वास्तविक स्थिति की जांच करें। जो लाभुक राशि लेकर रोजगार नहीं कर रहे हैं, उनसे राशि की वसूली करें। सफलतापूर्वक रोजगार कर रहे लाभुकों को द्वितीय किस्त की ...