भागलपुर, फरवरी 11 -- प्रखंड मुख्यालय में कर्मियों की विशेष बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने की। बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उपस्थित कर्मियों खासकर आवास सहायकों, पर्यवेक्षकों, पंचायत सचिवों एवं कर्मियों से विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा की। आवास सहायकों को आवास योजना में जोड़े गए लाभुकों के रीवेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने आवास योजना के लाभुकों को दूसरे और तीसरे किस्त की राशि भुगतान करने के लिए भी कहा। साथ ही कहा कि राशि उठाकर भी जो आवास निर्माण नहीं करा रहे हैं उनकी रिपोर्ट दें। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...