लातेहार, मार्च 19 -- बेतला, प्रतिनिधि। बिना कोई काम किए सरकारी राशि की निकासी के लिए लातेहार जिले का बरवाडीह प्रखंड यूं तो पूर्व से सुर्खियों में रहा है। ऐसा ही एक मामला बरवाडीह बीआरसी के कंचनपुर मिडिल स्कूल में सामने आया है। इसबारे में एसएमसी अध्यक्ष भगवती देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले पूर्व एचएम नंदकिशोर राय के समय में मनिका के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त स्कूल भवन की मरम्मती का काम शुरू किया था। जो कि कुछ दिन बाद अचानक बंद कर दिया। नतीजतन स्कूल भवन का मरम्मती कार्य अबतक अधूरा पड़ा है और भवन का रंगरोगन भी नहीं कराया जा सका है। जबकि राशि की निकासी कर ली गई है। वहीं प्रभारी हेडमास्टर जनेश्वर सिंह ने कहा कि मामले में वे पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। इधर संबंधित सीआरपी दिलीप पांडेय ने कहा कि बिना काम किए सरकारी राशि की निकासी करना एक संगीन वित्तीय अपराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.