मधुबनी, दिसम्बर 2 -- बेनीपट्टी। खजपुरा गार्डेन, जगदेव पथ पटना के रिचा सिंह जो बेनीपट्टी के डाकबंगला चौक के निकट रहते हैं, को साइबर ठगों ने राशि डबल करने का प्रलोभन देकर 1 लाख 89 हजार 590 रूपये ठग लिया। बेनीपट्टी थाना में एफआईआर करायी है। कहा है कि मोबाइल पर मैसेज डालकर उन्हें टेलीग्राम से जोड़ दिया गया तथा बताया गया कि टास्क पूरा होने पर उनकी राशि को डबल कर दिया जाएगा। इस एवज में उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाता से 49999 रूपये सहित अन्य खाता से राशि मंगाकर ठग लिया गया। अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.