बगहा, दिसम्बर 3 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। पिपरासी की डुमरी भगड़या की मुखिया मीना देवी, उनके पति सुरेश पांडे एवं तत्कालीन पंचायत सचिव कृष्ण दत्त राम पर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है। सभी पर पंचायत से जुड़ी अनेकों योजनाओं की राशि गबन करने का आरोप जगदीश यादव के द्वारा लगाया गया था। मामले में पंचायत सचिव कृष्ण दत्त राम के विरुद्ध आरोप पत्र प्रपत्र क गठित किया गया है। उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। बता दें कि मामले की जांच वरीय उपसमाहर्ता दीपू कुमार व बगहा के भूमि सुधार उप समाहर्ता वृंदा लाल के द्वारा की गई। ज्वाइंट रिपोर्ट पर कार्यवाई की गई है। जांच में यह पाया गया कि योजनाओं में सरकार के निर्देश के अनुसार पंजी का संधारण नहीं किया गया है। योजनाओं से संबंधित खाता से बिना प्रशासनिक स्वीकृति के ही राशि की निकासी की गई है। डीएम ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.