गोपालगंज, फरवरी 19 -- मांझागढ़, एक संवाददाता। प्रखंड की मांझा पूर्वी पंचायत में पेयजल योजना की राशि के गबन का मामला सामने आने के बाद पंचायती राज पदाधिकारी की अनुशंसा पर पंचायत सचिव सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पेयजल योजना के तहत आवंटित 15 लाख 87 हजार रुपये की राशि से कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। जबकि अभिलेखों में कार्य पूर्ण दिखाकर 11 लाख 57 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। शिकायत मिलने पर प्रशासनिक जांच में अनियमितता और राशि के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी की अनुशंसा पर मांझागढ़ थाना में पंचायत सचिव राम किशोर सिंह, पूर्व पंचायत सचिव रविंद्र शुक्ल, राजमती देवी तथा जिउत चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पूर्व पंचायत सचिव रविंद्र शुक्ल की म...