रांची, फरवरी 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से झारखंड सरकार के खजाने से 10000 करोड़ गायब होने के आरोप पर पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि राज्य गठन के बाद से राज्य के कोषागारों का ऑडिट नहीं कराया गया था, जबकि डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक राज्य में भाजपा का शासन काल रहा, यह बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की मंशा पर सवाल उठाता है। महागठबंधन सरकार के पूर्व कार्यकाल में जब वित्त मंत्रालय ने मामले की जांच करना प्रारंभ किया तो भाजपा शासनकाल की करतूतें सामने आने लगी। वर्तमान सरकार वित्तीय अनियमितताओं पर कड़ा नियंत्रण रखती है। वर्तमान में वित्त मंत्रालय ने सभी बोर्ड, निगम, आयोगों का भी पूर्ण ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। जब ऑडिट के परिणाम आएंगे, तब भाजपा शासनकाल का भी कलिख पुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.